{"_id":"5ce2fb83bdec220745634a91","slug":"15583794478-baraut-news98","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन ने टक्कर मारकर ट्री-गार्ड को तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन ने टक्कर मारकर ट्री-गार्ड को तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के मैदान पर लगे एक पेड़ को किसी वाहन ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर ट्री-गार्ड को उखाड़ दिया। सूचना पर हरित एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर टूटे ट्री गार्ड को ठीक किया।
रविवार को दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज मेें हरित प्राण ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं पर्यावरणविद देवेंद्र चौधरी, उत्तराखंड से पहुंचे विशिष्ट अतिथि पर्यावरणविद विक्रम भुवन, ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दिनेश बंसल, डॉ अनुराग जैन, प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह और वरुण बंसल ने हरित एंबुलेंस का उद्घाटन किया, ताकि नगरीय व देहात क्षेत्र में पेड़ों को संरक्षित कर सके। सोमवार को ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महेंद्र गोयल को किसी ने सूचना दी कि दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के मैदान पर खड़े एक पेड़ को किसी वाहन ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया और ट्री गार्ड भी तोड़ दिया। सूचना पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दिनेश बंसल, डॉ. अनुराग मित्तल मौके पर हरित एंबुलेंस को लेकर पहुंचे और क्षतिग्रस्त पौधे को वहां से विस्थापित कर बराबर में सुरक्षित स्थान पर प्रत्यारोपित कर दिया। इस दौरान डॉ. दिनेश बंसल और डॉ. अनुराग मित्तल ने बताया कि पेड़ो के संरक्षण के लिए हेल्पलाइन नंबर 9012823887 जारी किया। सूचना मिलते ही हरित एंबुलेंस मौके पर पहुंचेगी।