फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मतगणना में बर्दाश्त नहीं की जाएगी चूक : पर्यवेक्षक

मतगणना में बर्दाश्त नहीं की जाएगी चूक : पर्यवेक्षक

Tue, 21 May 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
मतगणना में बर्दाश्त नहीं की जाएगी चूक  : पर्यवेक्षक
बागपत। लोकसभा चुनाव के लिए जिले के पर्यवेक्षक बनाए गए आईएएस डॉ. वी तिरुपूगल मतगणना के लिए बागपत पहुंच गए हैं। उन्होंने तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। एआरओ और प्रभारी अधिकारियों को सतर्कता से कार्य करने के निर्देश उन्होंने दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में पर्यवेक्षक डॉ. तिरूपूगल ने कहा कि जिन अधिकारियों को जिस संबंधित प्रभारी बनाया गया है वह अपने कार्य का अभ्यास जरूर करें। काउंटिंग हॉल में किसी का भी मोबाइल नहीं जाएगा। अगर गलती से भी जिस पर पाया गया तो उसके प्रति निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रत्याशी और उनके एजेंट ज्यादा आवागमन न करें। अपने साथ अपना आई कार्ड अवश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा काउंटिंग परिसर में बिना आई कार्ड के किसी की एंट्री नहीं होगी और मैन गेट पर सभी की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार ने कहा जिन की अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी मतगणना में लगी है वह सुबह छह बजे मतगणना स्थल पहुंचेंगे। सभी कर्मचारी सतर्कता से कार्य करें और अपने कार्य को सही तरीके से अंजाम दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी शैलेश कुमार पांड़ेय ने कहा पर्याप्त पुलिस बल काउंटिंग स्थल पर मौजूद रहेगा। काउंटिंग स्थल पर बैरिकेडिंग कराई जा चुकी है। चेकिंग के बाद ही व्यक्ति काउंटिंग स्थल पर जाएगा। सीडीओ पीसी जयसवाल, एडीएम अनिल कुमार मिश्रा, एएसपी रणविजय सिंह, एसडीएम बागपत राजपाल सिंह, खेकड़ा एसडीएम पुलकित गर्ग, बड़ौत एसडीएम गुलशन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


एग्जिट पोल ने बढ़ा दी धड़कने, फिर जोड़ा हिसाब
बागपत। एग्जिट पोल जारी होने के बाद सोमवार को दिनभर लोग नतीजों पर चर्चा करते रहे। दोबारा से वोटों का गणित फलाया गया। हर जगह एग्जिट पोल की चर्चा रही। बागपत लोकसभा के नतीजों पर सबकी राय जुदा रही। किसी ने एग्जिट पोल पर खुशी जताई तो किसी ने सर्वे को मनगढंत करा दिया। बागपत लोकसभा के वोटों के गणित को समर्थकों ने दोबारा फलाया। दोबारा से जातियों के गणित को जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed