फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गर्म हवा चलने से जन जीवन अस्त-व्यस्त

गर्म हवा चलने से जन जीवन अस्त-व्यस्त

Tue, 21 May 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
गर्म हवा चलने से जन जीवन अस्त-व्यस्त
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सोमवार को सूरज की तपिश ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। दिन में तेज धूप के साथ ही रात में भी गर्मी चैन छीन रही है।
लगातार बढ़ते हुए तापमान के चलते लोग परेशान हैं। दिन निकलते ही मानो सूरज आग उगल रहा हो। दोपहर की गर्मी में हाल यह है कि पांच मिनट खड़ा होने पर लगता है कि मानो त्वचा झुलस रही है। गर्म हवा चलने के कारण जानवर और पक्षी भी परेशान हैं। सामान्य दिनों से दिनभर व्यस्त रहने वाले मुख्य बाजार पर सोमवार की दोपहर गर्मी के चलते बहुत कम लोग नजर आए। गर्मी के कारण लोग बुखार और उल्टी की चपेट मेें भी आ रहे हैं। गर्मी बढ़ने से बाजार में ठंडे पेय पदार्थों की ब्रिकी बढ़ गयी है। युवतियां ही नहीं युवक भी अंगोछे में मुंह लपेट कर चल रहे हैं। गर्मी का असर दोपहर के समय शहर की मुख्य सड़कों पर भी दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed