फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विक्रम हत्याकांड : हत्यारोपी खुलेआम उड़ा रहे मौज

विक्रम हत्याकांड : हत्यारोपी खुलेआम उड़ा रहे मौज

Tue, 21 May 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
विक्रम हत्याकांड :  हत्यारोपी खुलेआम उड़ा रहे मौज
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

तहसील में विक्रम हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जहां पीड़ित परिवार के लोग व सामाजिक कार्यकर्ता क्रमिक अनशन व धरने पर बैठे हैं, वहीं हत्यारोपी खुलेआम मौज उड़ा रहे हैं। आलम यह है कि क्रमिक अनशन व धरना चले कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों ने भी अभी तक पीड़ितों की कोई सुध नहीं ली है। पीड़ितों ने कहा उनका जनप्रतिनिधियों व पुलिस से विश्वास उठता जा रहा है।

तहसील परिसर में सोमवार को क्रमिक अनशन पर सत्यवीर, अजय, कमला देवी, अन्नू, आशा, बलराम, राजीव फौजी बैठे। धरने की अध्यक्षता कर रहे राजीव फौजी कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। पुलिस गरीबों को तो मामूली सी कहासुनी पर भी जेल भेज देती हैं, लेकिन कानून तोड़ने वालों को पुलिस गिरफ्तार तक नहीं करती है। विक्रम की हत्या हुए कई दिन बीत चुके हैं, हत्यारोपी खुलेआम शहर में ही मौज उड़ा रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन उन्हें पकड़ना तो दूर उनसे पूछताछ भी नहीं कर रही है। इससे हत्यारोपियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली व जनप्रतिनिधियों को भी कोसा और कहा कि एक मजदूर कर्मचारी को बेरहमी से मार दिया जाता है, लेकिन किसी को भी उसकी सुध नहीं है। उन्होंने कहा कि आरोपी सफेदपोश लोगों का हाथ होने के कारण जुर्म करके भी नहीं पकड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं होते उनका धरना व क्रमिक अनशन जारी रहेगा। धरने पर व्यापक तोमर, सत्यवीर, सुरेंद्र, छोटू, कपिल, कमला देवी, अर्जुन, राम कुमार, कल्लू आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed