{"_id":"5ce2f995bdec2207254c9090","slug":"15583789541-baraut-news180","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर मतगणना डयूटी में व्यस्त, खनन माफिया मस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर मतगणना डयूटी में व्यस्त, खनन माफिया मस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहे अवैध मिट्टी खनन के विरोध में सोमवार को क्षेत्र के किसानों ने तहसील में प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने एसडीएम से मिलकर अवैध मिट्टी खनन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही पुलिस प्रशासन पर खेल में जानबूझकर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
आंदोलित किसानों ने कहा अवैध मिट्टी खनन का यह कारोबार दिन छिपते ही शुरू हो जाता है। सड़कों पर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलिया दौड़ने लगती है। यह कारोबार वाजिदपुर, सभाखेड़ी, खड़खड़ी, बिजरौल सहित अन्य गांवों में किया जा रहा है। यहीं के मिट्टी माफिया इस कारोबार में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान से ये मिट्टी का खनन करते हैं। उनके पड़ोसी किसानों को काफी कठिनाई व परेशानी का सामना उठाना पड़ता है और उनके खेत नीचे होने तथा बराबर में गहराई अन्य खेतों की होने से फसल पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ये मिट्टी खनन माफिया नगर की कालोनियों में ऊंचे दरों पर भराव का काम करते हैं। एसडीएम गुलशन कुमार ने बताया कि फिलहाल उनकी ड्यूटी मतगणना में लगी हुई है, मतगणना होने के बाद टीम बनाकर मिट्टी खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम गुलशन कुमार ने कहा कुछ किसान शिकायत लेकर आए। मतगणना के बाद मौके पर छापेमारी कर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन में सुधीर, रूपेंद्र, आशीष, अमित, विनीत, मोहित, अरविंद, संजीव, मोनू आदि रहे।