{"_id":"5ce2f98fbdec22070460b6e8","slug":"155837894819-baghpat-news107","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस एकेडमी में ट्रेनिंग लेगी अनन्या झा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांस एकेडमी में ट्रेनिंग लेगी अनन्या झा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा की छात्रा अनन्या झा का राष्ट्रीय स्तर पर नृत्य, गायन एवं फैशन शो के लिए चयन हुआ। पांच नवंबर 2019 में मुंबई में छात्रा अपनी कला का प्रदर्शन करेगी। सोमवार को छात्रा का स्कूल में स्वागत किया गया।
आईपीएस काठा के उप प्रधानाचार्य गौरव कुमार झा की पुत्री अनन्या झा स्कूल में यूकेजी की छात्रा है। उन्होंने बताया कि 19 मई को उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स डांस, सिगिंग एसोसिएशन की ओर से गाजियाबाद में आयोजित हुई प्रतियोगिता में अनन्या ने भाग लिया। उसने फैशन शो, गायन और नृत्य प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग की श्रेणी में भाग लिया। शानदार प्रस्तुति देते हुए चयन राष्ट्रीय स्तर की पांच मई को मुंबई में होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। इसके अलावा बॉलीवुड के स्टार और डांस गुरू धर्मेस की डांस एकेडमी में ट्रेनिंग के लिए भी चुना गया है। गौरव कुमार झा ने बताया कि अनन्या ने राष्ट्रीय स्तर पर गोवा में आयोजित हुई प्रतियोगिता में भी तृतीय स्थान प्राप्त किया था। अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना नामांकन दर्ज कराया। स्कूल में छात्रा का स्वागत किया गया। चेयरमैन अजय चौधरी, प्रधानाचार्य दिनेश जोशी, प्रीति महेश्वरी, हेड मिस्ट्रेस रंजन त्यागी ने भविष्य में सफलता के लिए आशीर्वाद दिया।