फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का तहसील में प्रदर्शन

स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का तहसील में प्रदर्शन

Tue, 21 May 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का तहसील में प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विगत छह माह से दिव्यांगों को पेंशन न मिलने से आक्रोशित स्वदेशी जागरण मंच के सदस्यों ने सोमवार को तहसील में प्रदर्शन किया। बाद में कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द दिव्यांगों को पेेंशन दिलवाने की मांग की।

मंच के जिलाध्यक्ष मनु शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को मंच के सदस्य तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मनु शर्मा ने कहा कि नगरीय व देहात क्षेत्र के सैकड़ों दिव्यांग पिछले छह माह से दिव्यांग पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी शिकायतों के बाद भी अनभिज्ञता जता रहे हैं। समस्या को लेकर सभी पहले ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे, लेकिन मतगणना में बीडीओ की ड्यूटी लगने के कारण उन्हें वहां पर कोई नहीं मिला, बाद में सभी तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द दिव्यांगों को पेंशन दिलवाने की मांग की। इस दौरान सिद्धार्थ स्वामी सचिन कुमार, वरुण सिसौदिया, राहुल कुमार, शिवम चौधरी, आदित्य कश्यप, संदीप बड़ौली, मनु शर्मा, अंकुर, रूपेश तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed