फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   योग प्रतियोगिता में आयशा और सुहैल प्रथम

योग प्रतियोगिता में आयशा और सुहैल प्रथम

Tue, 21 May 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
योग प्रतियोगिता में आयशा और सुहैल प्रथम
बागपत। परिषदीय विद्यालयों की जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का बीआरसी में आयोजन किया गया। जिसमें प्रत्येक ब्लॉक से एक छात्र और छात्रा ने प्रतिभाग किया। चयनित छात्र लखनऊ में होने वाली योग दिवस पर प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

योग प्रतियोगिता का शुभारंभ बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने किया। उन्होंने कहा कि योग करने से शरीर निरोगी रहता है। इसके लिए सभी को योग करना चाहिए। छात्र-छात्राओं को योग के लिए प्रेरित किया है। प्रतियोगिता में छह ब्लॉक से एक छात्र और छात्रा का चयन किया। इनके माध्यम ये योग का प्रदर्शन किया। योग की विभिन्न क्रियाएं की, इनका आयोजक और शिक्षकों ने उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मंडल ने विजेताओं का चयन किया । बिजेंद्र सिंह ने बताया कि आसन और प्रणायम में बालिका वर्ग की आयशा प्रथम, छवि राणा द्वितीय, सानिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में सुहैल प्रथम, राजीव द्वितीय और समीर तृतीय रहा। चयनित छात्र लखनऊ में 21 जून को होने वाले विश्व योग दिवस पर प्रतिभाग करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्रपाल सिंह ने प्रतियोगिता का समापन कराया। निर्णायक मंडल में अभिमन्यु शर्मा, राजीव दांगी, बिजेंद्र सिंह, कुलदीप बंसल, अशोक अंतिल, सोमित विश्नोई, निशा सहरावत, मंजू भारती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed