फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लड़ा में कपड़ा व्यापारी पर आवारा कुतों ने बोला हमला

लड़ा में कपड़ा व्यापारी पर आवारा कुतों ने बोला हमला

Tue, 21 May 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
लड़ा में कपड़ा व्यापारी पर आवारा कुतों ने बोला हमला
दोघट (बागपत)। पलड़ा गांव में फेरी पर कपड़ा बेचने गए व्यापारी पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। खेतों पर कार्य कर रहे किसानों ने किसी तरह उसकी जान बचाई। आवारा कुत्ते अब तक 10 से अधिक लोगों पर हमला कर चुके है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर निवासी यासीन ने बताया कि वह बाइक से फेरी कर कपड़ा बेचने का काम करता है। रविवार की शाम वह पलड़ा गांव में कपड़ा बेच कर वापस लौट रहा था। गांव के बाहरी छौर पर आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह बाइक सहित गिर गया। कुत्तों ने उसे काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने कुत्तों से उसे बचाया। घायल को बिनौली सीएचसी पर भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी गांव निवासी गुल बहार के लड़के असद, दिलशाना की पुत्री शीबा, साकिर, नसरीन, तस्लीमा, डोली, फरमान, मोमीन, अलीना तथा पलड़ी निवासी रामकुमार की पुत्री नीशू पर कुत्ते हमला कर घायल कर चुके हैं। ग्राम प्रधान नफीसा ने बताया कि इसकी शिकायत लिखित में एसडीएम बड़ौत से की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आवारा कुत्तों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कुत्तों के डर से बच्चें अकेले घर से नहीं निकलते।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed