{"_id":"5cc35c10bdec220788125a79","slug":"151556306960-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे किए जाए खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे किए जाए खारिज
विज्ञापन
रालोद कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे खारिज करने की मांग
बागपत। बड़ौत में एक टीवी चैनल की डिबेट कार्यक्रम के दौरान रालोद व भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया था। रालोद नेता व कार्यकर्ताओं ने एसपी से मुलाकात कर मुकदमे को खत्म करने की मांग की।
शुक्रवार को पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ता एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने मिले। उन्होंने बताया कि पिछले माह बड़ौत में टीवी चैनल की डिबेट कार्यक्रम के दौरान रालोद व भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जबकि झगड़े में रालोद कार्यकर्ताओं को चोटें आई थी। पुलिस ने भाजपा नेता के दबाव में आकर उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया था। इस मुकदमे में खत्म किया जाए। इसके अलावा बिनौली थाना क्षेत्र के जिवाना गुलियान गांव में एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति ने ग्राम प्रधान के पति के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी ने शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमे उनके स्तर से समाप्त नहीं किए जा सकते। इस दौरान पर जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना, मंडल महासचिव ओमवीर ढाका, डॉ. राममेहर सिंह, सुरेश मलिक, रमेश त्यागी, विनोद खेड़ा, विकास प्रधान आदि मौजूद रहे।