{"_id":"5c71a0e4bdec225eb27ab47d","slug":"151550950628-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को आत्म निर्भर बनाने का प्रशिक्षण दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को आत्म निर्भर बनाने का प्रशिक्षण दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
सनबीम पब्लिक स्कूल, दोघट में चल रहे योग एवं चरित्र निर्माण शिविर के छठे दिन छात्र-छात्राओं को नैतिकता का पाठ पढ़ाया गया।
शिविर में शनिवार को छात्राओं को आत्मरक्षार्थ लाठी डंडे एवं तलवार चलाना, लेजियम डंबल, पीटी एवं योगासन का प्रशिक्षण दिया। स्कूल प्रबंधक संजीव पंवार ने कहा कि राष्ट्र की उन्नति तभी संभव है जब युवा पीढ़ी को भटकने से रोका जाए और उन्हें अच्छे संस्कार दिए जाए। समाज में फैले कुरीतियों से दूर रहकर युवा अच्छे रास्ते पर चले। अपने बड़ों एवं गुरुजनों का सम्मान करें। समाज में नशाखोरी से युवा पीढ़ी जितनी दूरी बनाकर रखेगी, जीवन की बुलंदियां उतना ही उनके नजदीक आती रहेगी। इस मौके पर जसवीर सिंह, रवि शास्त्री, प्रधानाचार्य दीपेश जैन, प्रवीण, सोनू, धर्मेंद्र, रिया आदि रहे।