{"_id":"5c69b99abdec2273ac45ef03","slug":"151550432666-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंकार गली और ठाकुरद्वारा मोहल्ले में सप्लाई हो रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंकार गली और ठाकुरद्वारा मोहल्ले में सप्लाई हो रहा गंदा पानी
विज्ञापन
बागपत। शहर के झंकार गली और ठाकुरद्वारा मोहल्ले में नगर पालिका से सप्लाई होने वाले पानी में गंदगी पहुंच रही है। इससे लोगों में पालिका के खिलाफ आक्रोश है। बीमार होने का अंदेशा जता रहे हैं। मवेशियों को भी हैंडपंप का पानी पीला रहे हैं।
शनिवार को झंकार गली में लोगों नगर पालिका के खिलाफ हंगामा किया। आरोप है कि कई दिन से घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। इसकी शिकायत पालिका से कर चुके है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। रविवार को भी घरों में काला पानी पहुंचा है। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि गंदा पानी पीने के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। मवेशियों को भी रोगी बना दिया है। नगर पालिका से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है। यह ही हाल ठाकुर द्वारा मोहल्ले का भी है। यहां पर नगर पालिका से गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। लोगों में रोष है। झंकार गली निवासी सरोज, राजवती, विशाल शर्मा, राशिद, मनोज कुमार, देवानंद शर्मा, डॉ. अशलम, साबिर, ठाकुरद्वारा मोहल्ला का विनीत कौशिक, विकास, सुरेश, राजेंद्र शर्मा, मोनिका, विनोद मौजूद रहे। उधर, नगर चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट ने कहा कि पाइप लीकेज होने के कारण लोगों के घरों में नालियों का गंदा पानी पहुंच रहा होगा। इसकी जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।