{"_id":"5c646f8abdec22093e7c0905","slug":"151550086026-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा सुरक्षा बंदोबस्तों के बीच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा सुरक्षा बंदोबस्तों के बीच जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। यूपी बोर्ड परीक्षाएं बुधवार को भी नगर में चार परीक्षा केंद्र पर भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच जारी रही। सघन चेकिंग के बाद ही विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों के अंदर जाने दिया गया। प्रवेश पत्र की जांच की गई। परीक्षा को पूरी तरह से नकल विहीन बनाने के लिए मोबाइल परीक्षा केंद्र से बाहर रखवा दिए गए।
बड़ौत नगर के श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज, वीर स्मारक इंटर कॉलेज पर बुधवार को भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच हाईस्कूल का गृह विज्ञान का पेपर शांतिपूर्ण संपन्न कराई गई। परीक्षा के पूर्व विद्यार्थियों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के बाद ही परीक्षा केंद्र के अंदर विद्यार्थियों को जाने दिया गया। इतना ही नहीं जिस रूम में परीक्षा देनी थी, वहां पर भी विद्यार्थियों की तलाशी ली गई। परीक्षा को पूरी तरह से नकल विहीन बनाने के लिए किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल व अन्य सामग्री लेकर अंदर नहीं जाने दिया गया। परीक्षा केन्द्रों से 50-50 मीटर दूरी तक भी अभिभावकों व अन्य लोगों को पुलिस व परीक्षा की डयूटी में लगे कर्मचारियों ने खड़ा नहीं होने दिया। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने बताया कि हाईस्कूल का गृह विज्ञान विषय का पेपर कराया गया, जिसमें दर्जनों अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी।
एसडीएम व सीओ ने किया निरीक्षण
बड़ौत। परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने पुलिस बल के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को कडे़ दिशा-निर्देश दिए।