फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रतियोगिता में स्वीटी शर्मा रही प्रथम

प्रतियोगिता में स्वीटी शर्मा रही प्रथम

Wed, 30 Jan 2019 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में स्वीटी शर्मा रही प्रथम
बागपत। सेठ तारीफ सिंह जैन डिग्री कॉलेज वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप जलाकर किया। आरक्षण के पक्ष एवं विपक्ष पर प्रतिभागियों ने विचार व्यक्त किए। इसमें 28 छात्रों ने भाग लिया। इसमें प्रिया ने आरक्षण को राजनीतिक लाभ के लिए मुख्य हथियार बताया। स्वीटी शर्मा ने आरक्षण में प्रतिभा पलायन को बढ़ाव देने वाला बताया। लक्ष्मी चौहान ने कहा आरक्षण दस वर्ष के लिए लागू हुआ था, लेकिन अब जातियों ने अपना अधिकार मान लिया है। इसमें स्वीटी शर्मा प्रथम, लक्ष्मी, आकांक्षा द्वितीय और नीशू धामा व मोनिका संयुक्त रूप से तृतीय रही। जबकि सोनू धामा और आशुतोष शर्मा सांत्वना पुरस्कार पर संतोष करना पड़ा। इसमें डॉ. सत्येंद्र कुमार, कमलकांत कौशिक, अतुल देव शर्मा, डॉ. मनेंद्र कुमार, डॉ. सुधीर कुमार, रोहित बंसल, एकता, अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
बागपत। दिल्ली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल सुभानपुर में वार्षिक खेल उत्सव मनाया। मुख्य अतिथि लोनी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मनोज धामा एवं ज्ञानचंद नागर रहे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों उत्साहवर्धन किया। पहले दिन दौड़, पैराशूट, योगा, तीरंदाजी, ताइक्वांडो, तीरंदाजी खेलों का प्रदर्शन किया। इसमें चेयरमैन राज कुमार त्यागी ने मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


कबड्डी और कुश्ती प्रतियोगिता एक फरवरी को
बागपत। जिला खेल अधिकारी नवीन कुमार त्यागी ने बताया कि एक फरवरी को खूब खेलो, खूब बढ़ो शीर्षक के नाम से जिला स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती एवं कबड्डी प्रतियोगिता बाबा शाहमल स्टेडियम बड़ौत में होगी। जिला उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय करेंगे और पुरस्कार वितरन विधायक केपी मलिक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण दिखाया
बागपत/छपरौली/अग्रवाल मंडी टटीरी। जिले के इंटरमीडिएट कॉलेजों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव परिचर्चा कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को दिखाया। डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को इसके लिए पूर्व में ही निर्देशित कर दिया गया था। जिले के सभी स्कूलों में प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण दिखाया है। छपरौली के जनविजय इंटर कॉलेज कूड़ी नांगल में कॉलेज प्रशासन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण बच्चों को दिखाया। प्रधानाचार्या संतोष खोखर सहित सभी शिक्षक और स्टाफ मौजूद रहे। अग्रवाल मंडी टटीरी के डीएवी इंटर कॉलेज में छात्रों को कार्यक्रम दिखाया गया। प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह तोमर का सहयोग रहा। वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मंजू कौशिक, शहीद मनवीर नेशनल स्कूल में संस्थापक पुरुषोत्तम पंवार, सरदार पटेल इंटर कॉल्ेज में प्रधानाचार्य नवाब सिंह, महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में प्रियंका आर्य, पैरामाउंट पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य शक्ति सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed