{"_id":"5c50ad09bdec227cde52e734","slug":"151548791049-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक फिसलने से दुकानदार की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक फिसलने से दुकानदार की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लोनिवि गेस्ट हाउस के पास सोमवार की रात में बाइक फिसलने से दुकानदार की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल को जिला अस्पताल से बड़ौत निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
बड़ौत के गुराना रोड गली नंबर तीन में रहने वाला शिव ओम वर्मा (33) पुत्र सुरेश चंद रमाला थाना क्षेत्र के किशनपुर बराल में चाय की दुकान करते थे। सोमवार को वह अपने दोस्त नौशाद निवासी किशनपुर बराल के साथ बाइक पर बागपत किसी काम से आए। देर रात एक बजे वापस घर लौट रहे थे। जब वे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लोनिवि गेस्ट हाउस से आगे पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में शिव ओम वर्मा की मौके पर मौत हो गई। जबकि नौशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। मंगलवार की सुबह परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के भाई हरिओम वर्मा ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी। भाई ने बताया कि मृतक के दो बेटे और दो बेटी हैं। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों नशे में थे। अधिक नशा होने के कारण बाइक पर नियंत्रण नहीं कर सके।
हेलमेट होता तो बच जाती जान
बागपत। मृतक शिव ओम वर्मा की मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई है। यदि वह हेलमेट पहने होता तो उसकी जान बच सकती थी। हेलमेट न होने के कारण उसकी जान चली गई। सड़क दुर्घटनाओं में अधिकतर मौत हेलमेट न लगाने के कारण होती है।
विज्ञापन
हादसे में दो युवक घायल
दोघट (बागपत)। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर दाहा व कान्हड़ के बीच बाइक फिसलने से नदीम और फुरकान निवासी बुढ़ाना घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों ने बताया कि बच्चे को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।
हादसे में बाइक सवार घायल
चांदीनगर (बागपत)। फुलेरा गांव निवासी संदीप ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर चिरौड़ी गांव जा रहा था। ढिकौली-बंथला मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कर को बचाने के चक्कर मेें उसकी बाइक फिसल गई। हादसे में वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया।