{"_id":"5c33a2c2bdec225724600569","slug":"151546887874-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में छछरपुर गांव के युवक के जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में छछरपुर गांव के युवक के जीते पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
मुजफ्फरनगर में हुई स्टेट चैंपियनशिप में छछरपुर गांव के धावक ने 100 और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते। सोमवार को गांव पहुंचने पर खिलाड़ी को सम्मानित किया।
इस समारोह का शुभारंभ प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट व समाज सेवी गौरव तोमर ने किया। प्रधान ने कहा कि गांव का युवा अब पढ़ाई व खेलों के प्रति जागरूक हो रहा है। इसे देखकर गांव सहित आसपास के युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए खेलकूद प्रतियोगिता कराई जाती है। साथ ही जनपद सहित अन्य जिलों और राज्यों मेें होने वाली प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों को भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाता है। बताया कि मुजफ्फरनगर में छह जनवरी को हुई स्टेट चैंपियनशिप की 100 व 200 मीटर दौड़ में गांव के खिलाड़ी साहिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसमें तेजपाल, महिपाल, सुधीर, ओमप्रकाश, दीपक, राजवीर, प्रमोद, हरपाल, जोगेंद्र, सुभाष, पदम सिंह, बलबीर, अशोक, हरीश आदि रहे।