फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किसानों के दिल में जिंदा हैं चौधरी चरण सिंह

किसानों के दिल में जिंदा हैं चौधरी चरण सिंह

Sun, 23 Dec 2018 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
किसानों के दिल में जिंदा हैं चौधरी चरण सिंह
दाहा/अमीनगर सराय/छपरौली (बागपत)। किसानों का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह आज भी किसानों के दिलों में है। उनके कार्यों को किसान आज भी याद करते हैं।
विज्ञापन

हिसावदा के चौधरी करण सिंह कहते हैं कि उनके जैसा किसान नेता कोई दूसरा नहीं हो सकता। वह गरीबों को न्याय देते थे।
हिसावदा के ही चौधरी वीरेंद्र सिंह सिंह का कहना है कि किसान आज भी उन्हें याद करते हैं। उनके जैसा कोई दूसरा नहीं है।
तिलवाड़ा के सतेंद्र वैद्य का कहना है कि किसानों को नहर की पटरी से चलने का हक चौधरी चरण सिंह ने दिलाया, वह सच्चे किसान नेता थे।

छपरौली ने रोका था चौधरी साहब को संन्यास लेने से
छपरौली (बागपत)। छपरौली निवासी चौधरी जगत सिंह ने बताया कि चौधरी साहब ने एक दिन किसी किसी बात पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पार्टी से संन्यास लेने की जिद पर अड़ गए। हजारों लोग उनके आवास पर जमा हुए। छपरौली से वह खुद, रणधीर सिंह एवं सहदेव सिंह दिल्ली आवास पहुंचे। चौधरी साहब अपने अलग कमरे में बैठे थे, पूरी तरह से नाराज थे। जब छपरौली के लोग वहां पहुंचे तो सीधे उनके पास गए और कहा कि आपसे हम जुड़े हैं, हम आपके साथ, इसलिए संन्यास लेने का फैसला त्याग दें, काफी मशक्कत करने के बाद चौधरी साहब को आखिरकार मना लिया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed