{"_id":"5c16a5babdec22572b771e04","slug":"151544988090-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप विभाग के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप विभाग के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बिजरौल से आचार्य खेड़ा गांव पर स्थित सरकारी नलकूप नौ माह से खराब होने के कारण बिजरौल गांव के किसानों की फसल सूखकर बर्बाद हो रही है, लेकिन उसका ठीक नहीं कराया जा रहा है। रविवार को किसानों ने नलकूप विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने कहा आचार्य खेड़ा मार्ग पर 121 वाईजी नलकूप नौ माह से खराब है। ग्रामीणों ने स्वयं इससे अपने खर्च पर ठीक कराया, लेकिन मोटर जाम होने के कारण वह ठीक नहीं हो पाया। कई बार विभागीय अफसरों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नलकूप खराब होने से फसल सूख रही हैं, एक मात्रा साधन यही नलकूप है। इसको लेकर किसान नलकूप पर एकत्र हुए और उन्होंने नलकूप विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि इससे शीघ्र ठीक नहीं कराया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस संबंध में नलकूप विभाग के जेई ओमप्रकाश ने बताया कि नलकूप की मशीन को कई बार ठीक कराया, विभाग को अवगत कराया। इसमें हरपाल सिंह, कालू भगत, सुखवीर, सत्यपाल, उतल, जिले सिंह, मन्नू, भंवर, हरेंद्र, वीरेंद्र, मनोज आदि रहे।