{"_id":"5bfeee80bdec2241ba2c6d46","slug":"151543433856-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जली फसल का मुआवजा मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जली फसल का मुआवजा मांगा
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
बागपत। किरठल गांव निवासी योगेश कुमार ने बताया कि 16 नवंबर को हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से उसकी पांच बीघा ईंख की फसल जल गई थी। बिजली घर पर लाइन बंद कराने गया तो एसएसओ से कहासुनी हो गई। जेई ने उल्टे उसके खिलाफ मारपीट का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। उसने अधीक्षण अभियंता बागपत को प्रार्थना पत्र देकर जली फसल का मुआवजा दिलाने एवं दर्ज कराए गए झूठे मुकदमे को वापस लेने की मांग की।
----------
जेई ने एसएसओ से की मारपीट
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में बिजलीघर पर तैनात एसएसओ अनिल कुमार ने तहरीर में बताया कि उसकी बिजली घर पर ड्यूटी थी। जेई गजेंद्र सिंह ने उसके साथ मारपीट की। उसने डायल 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस वहां पहुंची, लेकिन जेई वहां से भाग निकला। एसएसओ ने कोतवाली पहुंचकर जेई के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
----------
कबड्डी प्रतियोगिता एक से शुरू
दोघट। दाहा गांव में एक से दो दिसंबर तक चौगामा कबड्डी प्रतियोगिता होगी। कोच अशोक कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 50 किग्रा भार वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।