{"_id":"5b6754f84f1c1b572f8b8700","slug":"151533498616-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, दो घायल
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। शामली निवासी सोनू पुत्र बीर सिंह अपने दोस्त अनुज के साथ बाइक पर दोघट में बहन की कोथली देने आया । दोनों जब वापस लौट रहे थे तो दोघट-किशनपुर बराल मार्ग पर ट्रैक्टर ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायल युवकों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। घायल युवकों के परिजन उन्हें शामली अस्पताल में ले गए। इस मामले में अभी थाने में तहरीर नहीं दी।
छात्र की मौत पर शोक संवेदना जताई
बागपत। राजपूत विकास समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष विजय सिंह फौजी के आवास पर हुई। इसमें सड़क हादसे में छात्र की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। वहीं हादसे में समिति के सदस्य सुरेश चंद, रमेश चंद कुशवाह घायल हो गए। उन्हें जल्द स्वस्थ होने की कामनाएं की गई। इसमें समिति कि अध्यक्ष ने बताया कि 12 अगस्त को गौरीपुर मीतली गांव में प्रधान वीरेंद्र के आवास पर समिति की बैठक होगी। इसमें उपाध्यक्ष नरेश मानव, महासचिव राकेश कुमार, प्रबंधक पवन कुमार, वीरेंद्र प्रधान, सतीश कुमार, मास्टर मेघराज, अजय कुमार, जगदीश चंद आदि रहे।