{"_id":"5b3687154f1c1b8c668b4a04","slug":"151530300181-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवों की बैठक में विकास कार्यो की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवों की बैठक में विकास कार्यो की समीक्षा की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर खंड विकास मुख्यालय पर बीडीओ ने छपरौली व बड़ौत ब्लाक के सचिवों की बैठक ली। बीडीओ ने सचिवों को गांव चल रहे विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
बुधवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ राहुल वर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की मंशा है कि प्रदेश के सभी जिलों के गांवों में विकास की गंगा बहे। इसके लिए सभी सचिवों को तैयार होना पड़ेगा। डयूटी व विकास कार्यों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। यदि कोई सचिव लापरवाही करता है तो तत्काल प्रभाव से कार्रवाई को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने गर्मी के सीजन को देखते हुए प्राथमिक स्तर पर गांवों में खराब हैंडपंपों को ठीक कराने व हर प्रकार की पेंशन का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा एनआरएलएम के तहत गठित समूह का खाता खुलवाने के निर्देश दिए। बैठक में भूपेंद्र, विकुल, प्रिंस, विकास राठी, संजय, सुनीता, रिशु, शैंकी, दीपा, अश्वनी, दीपक, लोकेंद्र आदि मौजूद रहे।