{"_id":"5b0073f94f1c1bdf408b6883","slug":"151526756345-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलड़ा-इब्राहिमपुर माजरा 36 लाख में बनक7शौचालयों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलड़ा-इब्राहिमपुर माजरा 36 लाख में बनक7शौचालयों की जांच शुरू
Updated Sun, 20 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
36 लाख में बने शौचालयों की जांच शुरू
बागपत। घिटौरा गांव में शौचालय में पकड़ी गई अनियमितता के बाद पलड़ा और इब्राहिम माजरा के लोगों ने भी गड़बड़ी की शिकायत की। इसके बाद प्रभारी सीडीओ रहे हुब लाल के निर्देश पर टीम ने जांच पड़ताल शुरू की। जांच पूरी होने के बाद टीम में शामिल अधिकारी सीडीओ पीसी जायसवाल को अपनी रिपोर्ट देंगे। उसके बाद कार्रवाई निर्धारित की जाएगी।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र गुर्जर की शिकायत पर घिटौरा गांव में शौचालयों की जांच हुई थी, जिसके निर्माण में कई अनियमितता मिलीं। इसके बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए। खबर को पढ़ते ही इब्राहिमपुर माजरा और पलड़ा गांव के लोगों ने भी शौचालय निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत करते हुए प्रभारी सीडीओ रहे हुब लाल से कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद दोनों गांवों में सात-सात अफसरों की समिति का गठन कर जांच पड़ताल के निर्देश दिए गए थे। शुक्रवार और शनिवार को टीमों ने गांवों में पहुंचकर शौचालयों की जांच पड़ताल की। दोनों गांवों में 36 लाख रुपये की कीमत से 150-150 शौचालय बने हैं। डीडीओ हुब लाल ने बताया टीम के अधिकारियों ने शौचालय निर्माण की जांच शुरू कर दी है। अपनी रिपोर्ट सीडीओ पीसी जायसवाल को देंगे। जो भी कमी मिलेगी, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शौचालय निर्माण में जहां भी धांधली की शिकायत मिलेगी, वहां जांच पड़ताल करेंगे।