{"_id":"5afb3bd44f1c1b195e8b4c65","slug":"151526414292-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनि जयंती और वट अमावस्या धूमधाम से मनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनि जयंती और वट अमावस्या धूमधाम से मनी
Updated Wed, 16 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिलेभर में भगवान शनि देव की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। मंदिरों में पूजा अर्चना हुई और भंड़ारों का आयोजन हुआ। वट अमावस्या पर महिलाओं ने पतियों की दीर्घायु के लिए कामनाएं की।
मंगलवार को शहर के मंदिरों में शनिदेव जयंती पर हवन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। इसके साथ-साथ वट अमावस्या पर महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना करते हुए पतियों की दीर्घायु के लिए कामनाएं की। ज्योतिषाचार्य पं. राजकुमार शास्त्री ने बताया कि जानकीदास मंदिर में शनि जयंती और वट अमावस्या का विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। दिव्य संयोग पर सुहागिन महिलाएं ने अखंड सौभाग्य के लिए वट वृक्ष की पूजा की और सोलह श्रृंगार अर्पण किया गया। अमावस्या का एक विशष महत्व था, पितरों को प्रसन्न करने के लिए आज का दिन विशेष महत्व रखता है। तर्पण, पिंडदान, वस्त्रदान करने से पितृ देव प्रसन्न होकर सुख सौभाग्य का वरदान देते हैं। आज के दिन दान भी फलदायी रहता है। उन्होंने बताया कि शनि जयंती और वट अमावस्या पर आर्थिक, मानसिक और शारीरिक कष्टों से मुक्ति होती है।
शहर के पक्का घाट, शिव भूमिया मंदिर, कोतवाली सहित विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शिव भूमिया पर भंडारे में सतीश शर्मा, राजू चौहान, प्रदीप, ब्रजमोहन, ओमपाल का सहयोग रहा। पक्का घाट पर प्रकाश चौधरी, सुभाष लखेरा, ओमप्रकाश वर्मा, सुभाश शर्मा, सुमित, संदीप, गोपाल वर्मा, प्रदीप वर्मा, अमरपाल वमाल़्, डॉ. भारत सिंह, फूल सिंह का सहयोग रहा। अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित श्री राधा कृष्ण ठाकुर द्वारा मंदिर में शनि जयंती मनाई। गई। पूजना अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। पं. विनोद शास्त्री, संजीव शर्मा, पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, अंकुर शर्मा, संजीव शर्मा, मुकेश गर्ग, विनीत उर्फ सोनू, विनोद सभासद, अंकुश गोयल, मनीष गर्ग, प्रवीण गोयल, अमित गोयल, सचन गर्ग, अशोक सिंघल का सहयोग रहा।