फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विकास भवन से गैरहाजिर मिले अफसर और कर्मचारी

विकास भवन से गैरहाजिर मिले अफसर और कर्मचारी

Wed, 09 May 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
विकास भवन से गैरहाजिर मिले अफसर और कर्मचारी
बागपत। मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद अफसर और कर्मचारी कार्यालयों से अनुपस्थित रहते हैं। प्रभारी सीडीओ हुब लाल ने निरीक्षण किया तो 20 अधिकारी और कर्मचारी दफ्तर से अनुपस्थित मिले। जिस पर नाराजगी जाहिर कर उन्हें तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विकास भवन की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट रहती है। फाइलों के रख रखाव में कमी मिल चुकी हैं। एक सप्ताह पहले विकास भवन का प्रभारी सीडीओ हुब लाल ने निरीक्षण किया । इसमें काफी खामियां मिली थी। अनुपस्थित रहने वालों कर्मचारियों को नोटिस दिया था। मंगलवार को दोबारा से प्रभारी सीडीओ हुब लाल ने निरीक्षण किया तो 20 अधिकारी और कर्मचारी गैर हाजिर मिले। कार्यालयों में गंदगी फैली देखी। समय पर न तो अफसर दफ्तर पहुंचे और न ही उनके कर्मचारी। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दिया। तीन दिन में स्पष्टीकरण देंगे। संतोषजनक जवाब न देने पर एक दिन का वेतन रोका जाएगा। प्रभारी सीडीओ हुब लाल ने कहा कि नियमित कार्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा। लगातार कोई भी कर्मचारी या अधिकारी अनुपस्थित मिलेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा।
विज्ञापन


इन विभागों के कर्मचारी मिले अनुपस्थित
जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ सहायक राज कुमार सिंह मान, कनिष्ठ सहायक नीरज गिरि, जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ सहायक संजय पंवार, पत्रवाहक प्रेम सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक लेखाकार संजीव कुमार गुप्ता, समाज कल्याण से जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार, सुपरवाइजर सतीश कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सफाई कर्मी गीता, जिला कार्यक्रम अधिकारी में सफाई कर्मी रीना, उपायुक्त स्वत: रोजगार जिला समन्वयक रोहन पारितोष, डीपीआरओ लेखाकार मनमोहन शर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी तेजेंद्र कुमार, जिला समन्वयक नरेंद्र कुमार और जितेंद्र, जेड एसबीपी राधिका सिंघल, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से सहायक अभियंता माजिद अली, सहायक अभियंता अवधेश कुमार, संगणक गौरव कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण से कनिष्ठ सहायक मोहम्मद रजी, अधिशासी अभियंता (पीएमजीएसआई) कनिष्ठ सहायक नीरज कुमार अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed