फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वेस्ट यूपी के किसानों को मिलेगी सिर्फ एक साल के ब्याज की छूट

वेस्ट यूपी के किसानों को मिलेगी सिर्फ एक साल के ब्याज की छूट

Wed, 02 May 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
वेस्ट यूपी के किसानों को मिलेगी सिर्फ एक साल के ब्याज की छूट
बागपत। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की ओर से किए बिजली बिलों पर सरचार्ज माफी के एलान के बाद राहत की उम्मीद लगाए बैठे किसानों को जोर का झटका लगा है। अंतिम समाधान, भविष्य आसान नाम से लागू की गई योजना में नियमित बिल जमा करने वाले किसानों को ही लाभ होगा, क्योंकि योजना में पिछले एक साल के ब्याज की छूट का प्रावधान रखा है। लाभ पाने के लिए किसानों को एक हजार रुपये चुकाकर पहले पंजीकरण करना होगा, इसके बाद लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

अमरोहा में सीएम योगी आदित्य नाथ ने वेस्ट यूपी के किसानों के बिजली बिलों का सरचार्ज माफ करने का एलान किया था। कई साल से बिल जमा नहीं करने वाले किसानों को ब्याज में छूट की उम्मीद बंध गई , लेकिन योजना के नियमों से पुराने बकायेदार किसानों को जोर का झटका लगा है। योजना में एक अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2018 के बीच का ही ब्याज माफ किया जाएगा। निजी नलकूपों के लिए ही योजना लागू की गई है। सहूलियत यह दी गई कि जो किसान संपूर्ण बिल जमा कर देंगे, उन्हें अगले वर्ष छमाही बिल जमा करने की छूट होगी, जिस पर उन्हें ब्याज नहीं देना होगा। मासिक रूप से बिल जमा करने पर निगम की ओर से पांच प्रतिशत का अतिरिक्त लाभ किसानों को दिया जाएगा। योजना में किश्तों का प्रावधान नहीं होगा। नियमों से जाहिर है कि योजना का लाभ सिर्फ उन किसानों को होगा जो नियमित रूप से बिल जमा करते हैं। पिछले कई-कई सालों से बिल जमा नहीं करने वाले किसानों के लिए कोई बड़ी राहत नहीं मिलने वाली। पीवीवीएनएल के एमडी आशुतोष निरंजन ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन



30 जून तक करा सकेंगे पंजीकरण
बागपत। योजना का लाभ पाने के लिए किसान 30 जून तक पंजीकरण करा सकेंगे। 25 अप्रैल से ही योजना लागू हो गई है और पंजीकरण शुरू कर दिए हैं। हालांकि अभी तक कोई पंजीकरण नहीं हुआ है। इसके लिए किसानों को पहले एक हजार रुपये से पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुराने बकाएदार किसान हैं अधिक
बागपत। कई कई साल से बिल नहीं चुकाने वाले किसानों की संख्या अधिक है। बागपत की बात करें तो 27 हजार नलकूप हैं, इनमें करीब 18 हजार नलकूपों पर विद्युत निगम का बकाया है। पश्चिमांचल के अंतर्गत आने वाले 14 जिलों में ऐसे किसानों की संख्या लाखों में है।



पंजीकरण शुरू, लाभ उठाएं किसान
अधीक्षण अभियंता बागपत रामवीर सिंह का कहना है कि पंजीकरण की व्यवस्था खुली है। विद्युत निगम के कार्यालयों में पंजीकरण होंगे। किसानों के लिए योजना लाभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed