{"_id":"5ae381cd4f1c1b65098b6ab9","slug":"151524859341-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंडन की सफाई में जुटे कर्मचारियों को सांप ने डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंडन की सफाई में जुटे कर्मचारियों को सांप ने डसा
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। पुरा में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल ने हिंडन का सफाई अभियान देखा। इसके बाद वह आगरा के लिए रवाना हो गए। उधर, हिंडन की सफाई में जुटे दो कर्मचारियों को सांप ने डंस लिया। कर्मचारी को मेरठ के लिए रेफर किया। इसके बाद सफाई में लगे कर्मचारियों के बीच दहशत का माहौल है।
प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल ने पुरा गांव में रात्रि विश्राम किया। शुक्रवार सुबह वह हिंडन पर चल रहे सफाई अभियान को देखने पहुंचे। कुछ देर यहां रुककर आगरा के लिए रवाना हो गए। उधर, हिंडन नदी पर रोज की तरह सफाई चल रही थी। नदी में सैकड़ों कर्मचारी और ग्रामीण घुसे थे। 10 बजे के करीब सरधना ब्लॉक में सफाई कर्मी के पद पर तैनात मोहन और खेकड़ा ब्लॉक में तैनात सुखपाल को सांप ने डंस लिया। सांप के काटते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और ग्रामीण दोनों कर्मचारियों को पुरा पीएचसी पर ले गए। जहां से गंभीर हालत में मोहन को मेरठ और सुखपाल को जिला अस्पताल बागपत के लिए रेफर किया। कर्मचारियों के सांप के काटने के बाद कई घंटे तक सफाई का कार्य रुका रहा।
निलंबित कराने की दी जा रही धमकी
बागपत। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष विकास कश्यप और महामंत्र विक्की वाल्मीकि ने कहा कि हिंडन की सफाई के लिए मंडलायुक्त विशेष सफाई अभियान चला रहे हैं। अभियान के दौरान सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने कहा जिला पंचायत राज विभाग में तैनात एक जिला समन्वयक कर्मचारियों को पानी जाकर सफाई न करने पर निलंबित कराने की चेतावनी दें रहा है। डीपीआरओ से समन्वयक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।