फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अखिलेश यादव ने साझा किया बागपत के किसानों का दर्द

अखिलेश यादव ने साझा किया बागपत के किसानों का दर्द

Sat, 21 Apr 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने साझा किया बागपत के किसानों का दर्द
अखिलेश यादव ने साझा किया बागपत के किसानों का दर्द
विज्ञापन


बागपत। वेस्ट यूपी की 14 चीनी मिलों पर बागपत के किसानों के गन्ना भुगतान के करीब 660 करोड़ रुपये बकाया होने पर सियासी संग्राम छिड़ा है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 35 हजार किसानों को एक भी फूटी कौड़ी नहीं मिलने का समाचार ट्वीट से साझा किया तो कई लोगों की प्रतिक्रियाएं जारी रहीं। अब तक 500 से अधिक लोग इस पर री-ट्वीट कर चुके हैं।
बागपत में करीब सवा लाख गन्ना किसान हैं। इनमें से बागपत की तीनों चीनी मिलों को 72694 किसान गन्ना सप्लाई करते हैं। 14 चीनी मिल के क्षेत्र में करीब 35 हजार किसान ऐसे हैं, जिन्हें अभी एक भी रुपये का भुगतान नहीं हो सका है। अमर उजाला ने 20 अप्रैल के अंक में किसानों की पीड़ा को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बागपत के किसानों की समस्या के समाचार को ट्वीट किया। समाजवादी पार्टी के एकाउंट से भी इसे ट्वीट किया गया। सोशल मीडिया पर बागपत के किसानों की समस्या पहुंचते ही प्रतिक्रियाएं आने लगीं। किसानों की हालत पर सभी ने अपने तरीके से चिंता जाहिर की।
विज्ञापन

---------------
इनसेट
दे दीजिए भुगतान, बिटिया के हाथ पीले करने हैं
बागपत। गन्ने का बकाया भुगतान नहीं होने से किसान परेशान हैं। डीसीओ दफ्तर में शादी और बीमारी के प्रार्थना पत्र आए हैं। किसी को बेटी की शादी करनी है तो किसी को भतीजी की। किसी के घर में कोई बीमार है जबकि किसी को बच्चों का एडमिशन कराना है। गूंगाखेड़ी निवासी किसान पूरण सिंह का कहना है कि उसे बेटी की शादी करनी है। लेकिन भुगतान नहीं हो रहा है। ख्वाजा नंगला के किसान दिनेश शर्मा का कहना है कि उसे भतीजी की शादी करनी है। महेश चंद शर्मा को भी बेटी की शादी करनी है। लायन गांव के किसान प्रकाश का कहना है कि परिवार आर्थिक तंगी झेल रहा है। ओम सिंह कहते हैं कि 30 बीघा जमीन है, लेकिन गन्ना भुगतान नहीं हुआ। मलकपुर के किसान सौदान के पास सिर्फ 10 बीघा जमीन है। उनका कहना है कि समय पर भुगतान हो जाए तो परेशानियों से पीछा छूट जाएगा। मलकपुर के ही बलजोर का कहना है कि भुगतान नहीं होने से आर्थिक परेशानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
इनसेट
14 मिल और 660 करोड़ रुपये बकाया
बागपत। करीब सवा लाख गन्ना किसानों के 14 चीनी मिलों पर 660 करोड़ रुपये बकाया है। सबसे ज्यादा बकाया मलकपुर चीनी मिल पर है। हाईकोर्ट के आदेश पर चीनी मिल पिछले सत्र का भुगतान कर चुकी है। नए पेराई सत्र का भुगतान अब शुरू होगा।
---------------
इनसेट
पेराई सत्र समाप्त करने की तिथियां घोषित
बागपत। चीनी मिलों ने पेराई सत्र समाप्त करने की संभावित तिथियां घोषित कर दी है। बागपत चीनी मिल 31 मई, रमाला चीनी मिल 25 मई और मलकपुर चीनी मिल ने 20 मई की संभावित तिथि दी है।
---------------
इनसेट
तेजी से कराएंगे भुगतान: डीसीओ
बागपत। डीसीओ सुशील कुमार का कहना है कि किसानों का भ्ुागतान तेज गति से कराएंगे। चीनी मिलों को जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा। पहले भी नियमानुसार नोटिस भेजे गए हैं।

---------------
किसानों ने जलाई गन्ने की होली
दोघट। टीकरी कस्बे में भैसाना मिल के क्रय केंद्र पर सामान्य की पर्ची और भुगतान न भेजने से नाराज किसानों ने मिल के खिलाफ प्रदर्शन किया। नाराज किसानों ने गन्ने की होली जलाई। किसानों का आरोप था कि भैसाना मील और गन्ना समिति किसानों को परेशान कर रही हैं। गन्ना समिति से उन्हें सामान्य प्रजाति के गन्ने का इंडेंट नहीं दिया जा रहा है। इस वजह से किसानों के खेतों में गन्ना सूख रहा है। लेकिन मिल गन्ना किसानों की कोई सुध नहीं ले रहा है। किसानों ने चेतावनी दी यदि शीघ्र सामान्य प्रजाति का इंडेंट जारी नहीं किया गया तो भुगतान न भेजा गया तो किसान मिल के खिलाफ अनशन शुरू कर देंगे। हरपाल सिंह, महिपाल, शिवकुमार, प्रहलाद, अरुण, जगवीरा, बिल्लू, अजित, देवेंद्र, श्रवण और लाला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed