फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   20 को हर गांव में मनेगा उज्जवला दिवस

20 को हर गांव में मनेगा उज्जवला दिवस

Fri, 13 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
20 को हर गांव में मनेगा उज्जवला दिवस
बागपत। एससी/एसटी और अंत्योदय कार्डधारकों को उज्ज्वला विस्तारी योजना का लाभ मिलेगा। जिले में 20 अप्रैल को उज्ज्वला दिवस प्रत्येक ग्राम पंचायत में मनाया जाएगा। इसके लिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इन श्रेणी के परिवार की महिलाओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा और उज्ज्वला योजना की जिला समन्वयक मीनाक्षी वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि केंद्र सरकार की ओर से उज्ज्वला विस्तारित योजना चलाई है। इसके माध्यम से एससी/एसटी और अंत्योदय कार्डधारकों की महिलाओं को लाभ मिलेगा। 20 अप्रैल को जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में उज्ज्वला दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बताया 7683 अंत्योदय कार्डधारक और एससी/एसटी वर्ग की महिलाओं आवश्यकता के अनुसार कनेक्शन दिया जाएगा। इसके अलावा 24 गांवों में एलपीजी पंचायत का आयोजन होगा। एक पंचायत में 500 महिलाओं शामिल रहेगी। योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा एससी/एसटी बाहुल्य छह गांवों का चयन किया जाएगा, जिसमें सबसे पहले योजना का लाभ दिया जाएगा। उसके बाद प्रत्येक ब्लॉक का एक गांव चयनित होगा। मीनाक्षी वर्मा ने बताया कि जिन लाभार्थियों ने लोन पर उज्ज्वला गैस कनेक्शन लिया हो उनकी छह माह के लिए सब्सिडी नहीं काटी जाएगी। इसका सबसे ज्यादा लाभ गृहणी को मिलेगा। इस दौरान बागपत गैस एजेंसी के प्रबंधक अजय चौहान, प्रवीण चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनको नहीं मिलेगा योजना का लाभ
जिस परिवार में वाहन, परिवार में कोई गैस कनेक्शन, कृषि यंत्र, क्रेडिट कार्ड 50 हजार लिमिट, सरकारी नौकरी और परिवार के किसी भी सदस्य की 10 हजार रुपये वेतन न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाति का लगाना होगा प्रमाण पत्र
योजना का लाभ लेने के लिए पात्र को अपना एससी/एसटी का प्रमाण पत्र। अगर किसी महिला के पास प्रमाण पत्र नहीं है तो वह अपने पति या पुत्र का प्रमाण पत्र लगा सकती है। इसके अलावा आधार कार्ड लगना जरूरी होगा। तभी योजना में महिला का चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed