{"_id":"5ab94d494f1c1ba4238b7856","slug":"151522093385-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माजरा की टीम ने जीती चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माजरा की टीम ने जीती चैंपियनशिप
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
चौगामा कबड्डी एकेडमी, दाहा परिसर में यूपी स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप अंडर-14 का फाइनल माजरा की टीम ने जीता। प्रतियोगिता का शुभारंभ रालोद नेता अरुण तोमर उर्फ बॉबी एवं यूथ गेम्स ऑफ इंडिया उप्र व उत्तराखंड के सचिव सुनील चौधरी ने किया।
यूपी स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप अंडर-14 का सेमीफाइनल टीकरी और चौगामा एकेडमी ए दाहा की टीमों के बीच हुआ, इसमें चौगामा एकेडमी ए की टीम विजयी रही। सीधे फाइनल में पहुंची माजरा की टीम ने रोमांचक मुकाबले में चौगामा एकेडमी ए को हराया। टीकरी टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया । आयोजक अशोक कुमार ने बताया कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर टीमों का चयन 24 व 25 अप्रैल को गोवा में होने वाली नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसमें रेफरी जसवीर जादू, अजयवीर, राहुल और उदित रहे। इस मौके पर हरेंद्र पहलवान, गौरव, राहुल चौधरी आदि का सहयोग रहा।