{"_id":"5ab0049f4f1c1baa758b64bd","slug":"151521484959-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सेवकों ने पथ संचलन कर दिया देशभक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सेवकों ने पथ संचलन कर दिया देशभक्ति का संदेश
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। कस्बा में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ इस कार्यक्रम में स्वयं सेवकों ने गणवस्त्र पहनकर कस्बे में पथ संचलन कर अनुशासन और देश भक्ति का संदेश दिया।
हिंदू नववर्ष पर राष्ट्रीय स्वयं सेवकों के पथ संचलन में क्षेत्र के बिनौली, तेड़ा, तितरोदा, पोइस, बिजवाड़ा, रंछाड, सिरसली, बामनौली, गल्हेता,चिरचिटा आदि गांव से काफी संख्या में राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। कस्बे के शिव मंदिर प्रांगण में सबसे पहले भगवा ध्वजारोहण कर प्रणाम किया। इस अवसर पर हुई बैठक में सह विभाग के संघ चालक रामभरोसे लाल जी भाई ने कहा कि हिंदू नव वर्ष चैत्र प्रथम तिथि से शुरू होता है हमें अंग्रेजी नव वर्ष को बनाने के बजाय रविवार से शुरू हुए नव वर्ष को हर्षोल्लास के साथ बनाने की अपनी प्राचीन परंपरा को जीवंत रखना चाहिए। हिंदू नव वर्ष चैत्र मास से शुरू होता है और कई तरह के धार्मिक आयोजन, हिंदू संस्कार, पूजा अर्चना, इसी परंपरा के अनुसार की जाती है। पथ संचलन शिव मंदिर से शुरू होकर मेन बाजार, बस स्टैंड बिनौली से होकर पूरे गांव का भ्रमण कर वापस मंदिर जी पर आकर ही संपन हुआ। पंथ संचलन में गण वस्त्रधारी स्वयं सेवकों पर जगह जगह पुष्पों की वर्षा कर उनका स्वागत किया । पथ संचलन में जिला प्रचारक रोहित कुमार, जिला संपर्क प्रमुख राजीव गोस्वामी, सामाजिक सद्भाव प्रमुख अशोक तोमर, श्रीनिवास, सन्नी राठी, नीरज, राज कुमार, कृष्णपाल, राजीव धामा, अरुण धामा, सचिन त्यागी, सुधीर त्यागी, सुनील धामा, क्षितिज कुलश्रेष्ठ आदि स्वयं सेवक शामिल रहे।