फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुरा मेले के लिए छह जोन, 12 सेक्टर

पुरा मेले के लिए छह जोन, 12 सेक्टर

Wed, 07 Feb 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
पुरा मेले के लिए छह जोन, 12 सेक्टर
बागपत। महाशिवरात्रि के मौके पर पुरामहादेव मंदिर में होने वाले वाले फाल्गुनी मेले की प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले को छह जोन और 12 सेक्टर में बांट दिया गया है। अधिकारियों को विभिन्न प्वाइंट पर तैनात किया गया है। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने सभी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

फाल्गुन माह में पुरा महादेव मंदिर पर तीन दिवसीय मेला 12 फरवरी को शुरू हो जाएगा और 14 को समापन होगा। प्रशासन ने मेले के शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित संचालन के लिए छह जोन और 12 सेक्टर में विभाजित किया है। इसमें बड़ौत एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक मोहनलाल पटेल, कलक्ट्रेट प्रभारी एवं बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी अजय कुमार उपाध्याय, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके गौतम, खेकड़ा एसडीएम आशीष कुमार, उपकृषि निदेशक प्रशांत कुमार को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। डीपीआरओ संजय कुमार यादव, व्यापार कर अधिकारी धर्मेन्द्र चौधरी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, सहायक अभियंता निर्माण खंड सतीशचंद शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग श्रद्धानंद शर्मा, डीसीओ सुशील कुमार, सहायक विकास अधिकारी बागपत हरवीर सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. संतराम, सहायक अभियंता लोहर खंड पूर्वी यमुना नहर दिनेश कुमार त्यागी, अस्टिेंट कमिश्नर वाणिज्य कर बागपत ज्येश कुमार सिंह, अस्टिेंट कमिश्नर वाणिज्य कर बड़ौत प्रदीप कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर अधिकारियों की ड्यूटी दो हिस्सों में बांटी गई है। तहसीलदार खेकड़ा जसधीर सिंह यादव को कंट्रोल रूम का प्रभारी व नायब तहसीलदार बागपत देवेन्द्र कुमार मिश्रा को सहायक प्रभारी नियुक्त किया है। तहसीलदार बागपत राजबहादुर सिंह मेले में नियुक्त अधिकारियों की उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत एसडीएम विवेक कुमार यादव मेला मजिस्ट्रेट होंगे और मेले की पूरी सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने अधिकारियेां को सभी व्यवस्था मेले से पहले ही दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।

मार्गों के लिए भी नियुक्त किए मजिस्ट्रेट
डीएसओ चमन शर्मा को भड़ल से बरनावा मार्ग, सीवीओ डॉ. राजपाल सिंह को बरनावा से बुढ़सैनी-कैडवा, कमाला-बड़ौत मार्ग, सहायक आयुक्त स्टांप रामदयाल को बागपत-मेरठ रोड स्थित हिंडनपुर, बालैनी से पुरा महादेव, अधिशासी अभियतंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग नीरज कुमार, दाहा से बड़ौत आचार्य क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्था बड़ौत डॉ. प्रदीप कुमार राघव को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। सहायक मजिस्ट्रेट सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग अवधेश कुमार, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग माजिद अली, अवर अभियंता निर्माण खंड लोनिवि दिनेश सिंह, अवर अभियंता निर्माण खंड आनंद कुमार, अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग मनवीर सिंह नियुक्त किया है।


रिजर्व में बनाए गए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट
रिजर्व में भी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। डिप्टी सीवीओ डॉ. भगवती शर्मा शर्मा, आबकारी अधिकारी राम उजागिर मौर्य, बीडीओ बागपत अमित कुमार जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट में पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता आनंद कुमार, दिनेश सिंह, ब्रिजेश कुमार को जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed