फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छपरौली थाने पर हिंदू संगठन का अनिश्चितकालीन धरना शुरु

छपरौली थाने पर हिंदू संगठन का अनिश्चितकालीन धरना शुरु

Wed, 27 Dec 2017 01:17 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
छपरौली थाने पर हिंदू संगठन का अनिश्चितकालीन धरना शुरु
छपरौली (बागपत)। घर से स्कूल जाते समय छात्रा के अपहरण के मामले में आरोपी युवक की गिरफ्तार न होने पर हिंदू संगठन के लोग भड़क गए। उन्होंने मंगलवार को छपरौली थाने पर पहुंचकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। चेतावनी दी कि जब तक आरोपी नहीं पकड़ा जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने कहा किशोरी कक्षा 11वीं की छात्रा है। 19 दिसंबर को घर से स्कूल जाते समय बहला-फुसलाकर उसका अपहरण किया । दो दिन तक उसको मेरठ में रखा । बाद में आरोपी छात्रा को शामली के एक गांव में छोड़कर भाग गया। आरोप है कि तभी से आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाकर हंगामा किया। उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। उन्होंने कहा जब तक आरोपी नहीं पकड़ा जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मधुसूदन शास्त्री, महामंत्री अंकित बिडौली, किशोर चौहान, सचिन, पवन प्रजापति, रोहित कोताना, कपिल शास्त्री, डॉ. प्रेम कोताना मौजूद रहे। थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा ने कहा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed