फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   निरपुड़ा और हिसावदा में मार गिराए थे तेंदुए

निरपुड़ा और हिसावदा में मार गिराए थे तेंदुए

Fri, 08 Dec 2017 01:06 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
निरपुड़ा और हिसावदा में मार गिराए थे तेंदुए
बागपत। बारहसिंगा के शिकार से एक बार फिर जंगली जीवों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। निरपुड़ा में तेंदुए के शावक को लाठियों से पीटकर शिकारियों ने मौत के घाट उतार दिया था। हिसावदा में तो तेंदुए को बाइक पर लेकर युवक घूमे थे। सख्त कार्रवाई के अभाव में शिकारी खुलकर खेलते हैं। हालांकि पिछले करीब दो साल में हिरण के शिकार का यह पहला मामला है।
विज्ञापन

जंगली जानवरों के शिकार की बात करें तो दोघट क्षेत्र के निरपुड़ा गांव में पिछले वर्ष तेंदुए के शावक को शिकारियों ने मार गिराया था। लेकिन किसानों के शोर मचाए जाने पर शिकारी भाग खड़े हुए। वन विभाग की टीम ने मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन अभी तक शिकारी नहीं पकड़े जा सके हैं। इस मामले को तस्करी से जोड़कर देखा जा रहा था। किसानों ने वन विभाग को जानकारी दी थी। हिसावदा गांव में तेंदुए को मारकर गांव में बाइक पर घुमाने का मामला सामने आ चुका है। बिनौली क्षेत्र में बारहसिंगा कई बार घायलावस्था में मिल चुके हैं। वन विभाग की लचर कार्रवाई के चलते शिकारियों पर अब तक शिकंजा नहीं कसा जा सका है। बड़ौत में बिजरौल रोड पर एक चीतल हिरन मृत अवस्था में मिला था। बागपत रेंज के अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि बारहसिंगा के शिकार का पहला मामला है। जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन


भारत और नेपाल में मिलते हैं बारहसिंगा
बागपत। वेस्ट यूपी में बारहसिंगों की संख्या बढ़ रही है। बागपत रेंज के अधिकारी राजेश कुमार कहते हैं कि अकेले बागपत में ही इनकी संख्या करीब 572 के पार हैं। गन्ने की फसल की कटाई के कारण इन दिनों बारहसिंगा खेतों से बाहर भाग रहे हैं। कई बार कुत्ते दौड़कर इन्हें घायल कर देते हैं। गूंगाहेड़ी में ग्रामीणों ने किसी तरह बारहसिंगा को बचाया था। बागपत में ही 572 बारहसिंगा हैं, जिनकी जान को खतरा पैदा हो गया है। वन विभाग को आशंका है कि कहीं शिकारी तो जंगल में नहीं घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
18 घंटे पहले किया शिकार
बागपत। पशु चिकित्सक सुबोध पंवार का कहना है कि बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे पोस्टमार्टम किया गया। इससे करीब 18 घंटे पहले बारहसिंगा का शिकार किया गया है। यानि करीब शाम के छह बजे के करीब बारहसिंगा को गोली मारी गई है। वन विभाग इस समय खेत में मौजूद रहने वाले किसानों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed