{"_id":"5a132ebb4f1c1b72548be622","slug":"151511206587-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों से वाहन चलाने के लिए दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों से वाहन चलाने के लिए दिलाई शपथ
Updated Tue, 21 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
उपसंभागीय परिवहन विभाग ने स्मृति दिवस के मौके पर श्री यमुना इंटर कॉलेज में यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई।
ट्रैफिक पुलिस की ओर से सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में गोष्ठी का आयोजन किया गया। शुभारंभ स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और लघु नाटिका का आयोजन किया। इसके माध्यम से 18 वर्ष की उम्र से पहले वाहन न चलाने, ओवर स्पीड, सड़क पर स्टंट से बचने का संदेश दिया गया। एआरटीओ आरपी मिश्रा, टीएसआई लोकेंद्र शर्मा ने यातायात माह के चलते बच्चों को ट्रैफिक के नियमों से अवगत कराया। उन्हें सावधानियां बरतने की जानकारियां दी। यातायात के नियमों और यात्रा के समय विशेष सावधानियां बरतने की जानकारी दी। स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने भी छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा के बारे में बताया। इसमें हरि कैलाश, जशवीर सिंह, प्रदीप सहित स्कूल शिक्षक मौजूद रहे। इसके अलावा उपसंभागीय परिवहन विभाग की ओर से स्मृति दिवस के मौके पर शहर के श्री यमुना इंटर कॉलेज में यातायात नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा, पीटीओ विपिन कुमार मौजूद रहे।