फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जनपदीय सम्मेलन में शिक्षकों की समस्याओं पर किया गया मंथन

जनपदीय सम्मेलन में शिक्षकों की समस्याओं पर किया गया मंथन

Sun, 19 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
जनपदीय सम्मेलन में शिक्षकों की समस्याओं पर किया गया मंथन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का शनिवार को जनपदीय सम्मेलन और शैक्षिक गोष्ठी दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में हुई, इसमें वक्ताओं ने शिक्षकों की समस्याओं पर मंथन किया।
इस सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक केपी मलिक, विधान परिषद सदस्य चेत नारायण सिंह और जय कुमार सरोहा ने किया। इसमें संघ के प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण ने कहा कि उनका संगठन वित्त विहीन शिक्षकों को 7 के की धारा में लाकर पूर्ण शिक्षकों का दर्जा दिलाने और 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना में लाकर जीपीएफ खाते का विधिवत संचालन कराने के लिए कटिबद्ध है। इसको लेकर संगठन सरकार से संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर मेरठ विश्वविद्यालय मेरठ शिक्षक के महासचिव जय कुमार ने कहा उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की मांगों के समर्थन में उनका संगठन पूर्णतया सहयोग करता रहेगा और दोनों प्रमुख मांगों को मनवाकर ही दम लेगा। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य तेजपाल शर्मा ने की। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष कोमवीर सिंह ने किया। इसमेें जयप्रकाश वर्मा, मीनाक्षी, कमल सिंह, ओमवीर तोमर, कृष्णपाल, ब्रजमोहन शर्मा, आर के सिरोही, तेजपाल शर्मा, ओमवीर नागर, राकेश शर्मा, स्वराजपाल दूहूण, धर्मेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed