{"_id":"59b1a3fc4f1c1be97f8b4d8c","slug":"151504814076-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटर दादी चंद्रो तोमर के कायल हो गए योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटर दादी चंद्रो तोमर के कायल हो गए योगी
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। निशानेबाजी की दुनिया में दमखम दिखाने वाली जौहड़ी गांव की शूटर दादी चंद्रा तोमर ने सीएम योगी आदित्य नाथ से मुलाकात की। सीएम ने उन्हें अंग वस्त्र भेंट किए। योगी ने कहा मलकपुर के पहलवान और जौहड़ी के निशानेबाजों ने देश का मान बढ़ाया है। खिलाड़ियों के विषय में जाना और भरोसा दिलाया जिले के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
बृहस्पतिवार को सीएम योगी आदित्य नाथ ने जौहड़ी की 86 वर्षीय चंद्रो तोमर से मुलाकात और उन्हें अंग वस्त्र भेंट करने पर ट्वीट किया। शूटर दादी ने बताया मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मुलाकात के दौरान बागपत के किसानों और खिलाड़ियों के विषय में अधिक जानकारी ली। सीएम ने कहा जौहड़ी के निशानेबाजों के अलावा मलकपुर में कुश्ती और कबड्डी के खिलाड़ी हैं, जो देश का नाम रोशन कर रहे हैं। किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ चीनी मिलें भुगतान नहीं कर रही है, जिन पर सख्ती करने की तैयारी है। शूटर दादी ने सीएम से कहा बागपत जिले का विकास होना चाहिए, ताकि यहां की प्रतिभाओं को पलायन न करना पड़े। शिक्षा और खेल की पर्याप्त सुविधा यहां बच्चों को मिले ताकि वह दिल्ली या हरियाणा की तरफ दौड़ न लगाएं। दादी ने यह भी बताया कि सीएम ने जल्द ही जिले में आने का भरोसा दिलाया है। शूटर दादी के साथ सुमित राठी भी मौजूद रहे।
इस तरह हो गई मुलाकात
बागपत। शूटर दादी बुधवार को एक मीडिया ग्रुप के कार्यक्रम में लखनऊ गई थी। यहीं पर उनकी मुलाकात सम्मान ग्रहण करने के दौरान सीएम से हुई। दादी ने कहा वह सीएम से उनके घर मिलना चाहती है। इस पर सीएम ने तुरंत ही उन्हें बृहस्पतिवार को घर आने का न्योता दिया। यहां पर करीब आधे घंटे तक उनकी मुलाकात हुई।