फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किसानों को आज मिलेगा कर्जमाफी का प्रमाणपत्र

किसानों को आज मिलेगा कर्जमाफी का प्रमाणपत्र

Fri, 08 Sep 2017 01:24 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
किसानों को आज मिलेगा कर्जमाफी का प्रमाणपत्र
बागपत। यूपी सरकार की कर्ज माफी की पहल के पहले चरण में बागपत जिले के 5080 किसान लाभान्वित होंगे। कृषक फसल ऋण मोचन समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल मुख्य अतिथि होंगे। प्रशासन ने दिनभर कार्यक्रम की तैयारी की। किसानों से संपर्क साधने में लगे रहे। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बताया समारोह में ऋण मोचन के प्रमाण पत्र वितरित होंगे।
विज्ञापन

यूपी सरकार ने लघु एवं सीमांत किसानों के एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने की घोषणा की । योजना में बागपत जिले के 50402 किसानों का चयन किया, लेकिन प्रथम चरण में होने वाले जिला स्तरीय समारोह के लिए 5080 किसानों का चयन किया। इसमें किसानों को प्रभारी मंत्री ऋण माफी का प्रमाणपत्र देंगे। श्ुाक्रवार को शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में प्रमाण-पत्रों का वितरण किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली । किसानों को इसकी जानकारी दी । कृषक फसल ऋण मोचन योजना के प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के लिए कृषि विभाग ने ब्लॉक स्तर पर पांच-पांच बसों की व्यवस्था की है। खंड स्तर पर अधिकारियों को ड्यूटी किसानों को समारोह स्थल तक लाने के लिए लगाई है।
विज्ञापन


कीचड़ से तैयारियां अटकी
बागपत। बृहस्पतिवार को हुई बारिश के कारण सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में चल रही कार्यक्रम की तैयारियां भी अटक गई। आयोजकों ने टेंट लगाकर कुर्सियां लगवा दी है, लेकिन यदि शुक्रवार को बारिश हुई तो मुसीबत खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed