{"_id":"59a9b7114f1c1b52738b4b9e","slug":"151504294673-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो पलटने से होमगार्ड समेत आधा दर्जन यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो पलटने से होमगार्ड समेत आधा दर्जन यात्री घायल
Updated Sat, 02 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो पलटने से होमगार्ड समेत कई यात्री घायल
बागपत। बागपत से खेड़ा हटाना जा रहा ऑटो नैथला गांव के पास बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें सवार होमगार्ड समेत आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बागपत से एक टेंपो सवारी लेकर शुक्रवार शाम खेड़ा हटाना जा रहा था। जैसे ही ऑटो नैथला गांव के पास पहुंचा तो सामने से बाइक तेज गति से आई। उसको बचाने के चक्कर में ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। कई यात्री उसमें फंस गए। मौके पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए। उन्होंने यात्रियों को किसी तरह ऑटो से निकाला। घायल अमरेश व महावीर निवासी फैजपुर निनाना, रिहाना खुरर्शिदा, नौशाद, मोमीन निवासी खेड़ा हटाना और होमगार्ड उत्तम निवासी सुल्तानपुर हटाना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होमगार्ड उत्तम और महावीर की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उनको मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
इसके अलावा दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे स्थित गौरीपुर मोड़ के पास बाइक सवार दो युवक फिरोज और राशिद कार को बचाने के चक्कर में रोड पर गिर गए। इससे वे घायल हो गए। उनका अस्पताल में उपचार कराया गया।