{"_id":"59a1d2e64f1c1bf51e8b4ba8","slug":"151503777510-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालीबॉल की चैंपियन बनी स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालीबॉल की चैंपियन बनी स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम
Updated Sun, 27 Aug 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वॉलीबाल की चैंपियन बनी स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम
बागपत। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित हुई दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के आखिरी दिन वॉलीबाल के मैच खेले गए। फाइनल मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम ने 25-12 और 25-18 से मैच जीता। विजेता टीम को रालोद नेता ने सम्मानित किया।
खेल कार्यालय में दूसरे दिन जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 12 टीमों ने भाग लिया। इसमें प्रथम सेमी फाइनल जिवाना और युवा क्लब की टीम के बीच हुआ। इसमें युवा क्लब ने 25-20 और 25-23 से जीत हासिल की। दूसरा सेमी फाइनल स्पोर्ट्स स्टेडियम और टंकी क्लब के बीच खेला गया। इसमें 25-10 और 25-17 से स्पोर्ट्स स्टेडियम ने मैच जीता। फाइनल मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम ने 25-12 और 25-18 से युवा क्लब को हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि रालोद नेता अमित सोलंकी और जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार त्यागी ने किया। इसके अलावा रालोद जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप और नगराध्यक्ष भूरू सभासद ने मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया था। प्रतियोगिता का संचालन जिला वॉलीबाल संघ के कोषाध्यक्ष अरविंद सोलंकी ने किया। निर्णायक मंडल में जावेद खान, स्वाति चौधरी, पारूल, अंशिका, निशा रहे। इसमें विपिन कुमार, सोविंद्र सोलंकी, कपिल कुमार, शैलेंद्र सोलंकी, पंकज आर्य, अनिल कुमार, कबड्डी कोच धीरज पाल, रीतिका सिंह, रवि जाटव, सुनील कुमार, अर्जुन, प्रदीप कुमार, सोनू मौजूद रहे।