{"_id":"5990a7c84f1c1be6558b46c4","slug":"151502652360-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत के इंस्पेक्टर की मऊ में हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत के इंस्पेक्टर की मऊ में हादसे में मौत
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के इंस्पेक्टर की मऊ में हादसे में मौत
रमाला (बागपत)। मऊ जनपद की कोतवाली के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजकुमार तोमर की सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार को उनका शव पैतृक गांव किशनपुर बराल में पहुंचा। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इस हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
इंस्पेक्टर राजकुमार तोमर रमाला क्षेत्र के गांव किशनपुर बराल के निवासी थे। फिलहाल उनकी तैनाती मऊ जनपद की कोतवाली में प्रभारी के पद पर थी। वे शुक्रवार रात एक केस के आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश देने जा रहे थे। रास्ते में किसी वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को उनका शव गांव में पहुंचा। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
बेटी डॉक्टर और बेटा है इंजीनियर
बागपत। इंस्पेक्टर राजकुमार तोमर अपने चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दो भाई सुनील और हरपाल गांव में खेती करते हैं। तीसरा भाई सुभाष रामपुर जनपद में एसआई के पद पर तैनात हैं। उनकी बेटी अंशु एमबीबीएस और बेटा विवेक तोमर इंजीनियर है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।