{"_id":"64355a1eb9c9cd89fe065925","slug":"1500-people-can-spoil-the-atmosphere-in-elections-keep-an-eye-on-barot-and-khekra-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-329-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चुनाव में 1500 लोग बिगाड़ सकते हैं माहौल, बड़ौत व खेकड़ा पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चुनाव में 1500 लोग बिगाड़ सकते हैं माहौल, बड़ौत व खेकड़ा पर नजर
विज्ञापन
- पुलिस ने 1350 को अभी तक मुचलका पाबंद किया गया, सौ से ज्यादा जिलाबदर हुए, 60 वारंटी पकड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। निकाय चुनाव में 1500 लोग माहौल बिगाड़ सकते हैं। ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इनमें से 1350 को अभी तक मुचलका पाबंद किया जा चुका है। जबकि आपराधिक प्रवृत्ति के सौ से ज्यादा लोगों को छह महीने के लिए जिलाबदर किया जा चुका है।
चुनाव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी जाएगी और चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पूरी रूपरेखा बनाई जा रही है। बागपत में दूसरे चरण में चुनाव है और यहां आसपास के जिलों का पुलिस बल चुनाव कराने के लिए मिल सकेगा। यह माना जा रहा है कि चुनाव में करीब दो हजार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसमें भी बड़ौत और खेकड़ा नगर पालिका क्षेत्र में विशेष ध्यान रखा जाएगा। क्योंकि इन जगहों पर पहले बवाल हो चुका है और उसको देखते हुए पहले ही सतर्कता बरती जाएगी।
- जिले में 4850 शस्त्र लाइसेंस, जमा कराने शुरू किए
जिले में 4850 शस्त्र लाइसेंस हैं, जिनमें से नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के शस्त्र जमा कराने शुरू कर दिए गए हैं। पुलिस उनके यहां जाकर शस्त्र लाइसेंस थाने में जमा कराने के लिए कह रही है। पुलिस के अनुसार अभी तक करीब 500 शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन
-- वारंटी पकड़ने के लिए चलाया अभियान
चुनाव को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने पहले ही कार्रवाई शुरू कर दी थी। इसके तहत ही आपराधिक प्रवृत्ति के सौ से ज्यादा लोगों को छह महीने के लिए जिला बदर किया गया है। वहीं वारंटी पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया है और अभी तक 60 वारंटी पकड़े जा चुके हैं।
- निकाय चुनाव के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। पुलिस ने चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पूरी योजना बनाई है। बड़ौत और खेकड़ा पर विशेष नजर रहेगी तो जिन पर शांति व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका है, उनको चेतावनी दी जा रही है। अगर कोई शांति व्यवस्था बिगाड़ता है तो उसे तुरंत जेल भेज दिया जाएगा। - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी