फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   15 new Containment zones declared

15 नए कंटेनमेंट जोन घोषित

Wed, 14 Apr 2021 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
15 new Containment zones declared
कोरोना संक्रमित महिला मिलने पर खेकडा की गांधी गंज मंडी स्थित सील की गई गली - फोटो : KAHKRA
आवागमन पर रहेगी पाबंदी, जरूरत की चीजों की जाएगी होम डिलीवरी
विज्ञापन

जिले में अब 81 कंटेनमेंट जोन, चलेगा सैंपलिंग अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में कोरोना संक्रमण पैर पसार रहा है। 12 अप्रैल तक जिले में 173 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। प्रशासन ने मंगलवार को 15 नए कंटेनमेंट जोन घोषित किए है। अब जिले में 81 कंटेनमेंट जोन हो गए है। कंटेनमेंट जोन में लोगों के आवागमन पर पाबंदी रहेगी। डीएम राजकमल यादव ने कंटेनमेंट जोन में लोगों को जरूरत के सामान की होम डिलीवरी की व्यवस्था कराने और निगरानी करने के निर्देश दिए है।
सीएमओ डॉ आरके टंडन की संस्तुति के आधार पर डीएम राजकमल यादव ने जिले में 15 नए कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किए है। डीएम ने कंटेनमेंट जोन को सील कर आवागमन बंद कर पुलिस तैनात करने के निर्देश दिए है। इन क्षेत्रों में लोगों को जरूरत का सामान उपलब्ध कराने के लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय केस चिह्नित करेगी और सर्विलांस टीम प्रत्येक घर की निगरानी करेगी। इन क्षेत्रों में बीमार व्यक्ति के इलाज के अलावा आकस्मिक स्थिति में आवागमन की अनुमति रहेगी। निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ आपदा अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

घोषित किए गए नए कंटेनमेंट जोन
बागपत। जिले में राजकीय आवास कैंपस छपरौली, कस्बा टटीरी की भरभारनिया पट्टी में ब्राह्मणों की गली, दिलीप बिहार बड़ौत, गोविंद बिहार बड़ौत, साकेत कालोनी बड़ौत, अजीत पुरम बड़ौत, ग्राम ढोढरा शिव मंदिर के पास, सुल्तानपुर हटाना, ढिकाना, कोताना, आचार्य खेड़ा बड़ौत, जलालपुर, ओसिक्का, सुन्हेड़ा और सिंगौली तगा में नए कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed