फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   15 meters of road was washed away by the strong flow of water from the drain.

Baghpat News: रजबहे के पानी के तेज बहाव में बह गई 15 मीटर सड़क

Wed, 24 Dec 2025 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
15 meters of road was washed away by the strong flow of water from the drain.
रजबहे के पानी से खासपुर-मंसूरपुर मार्ग पर टूटी सड़क व खड़े लोग: संवाद
- खासपुर गांव के रजबहे में कई माह बाद आया पानी, सड़क टूटने से 150 बीघा फसल भी हुई जलमग्न
विज्ञापन

- खासपुर-मंसूरपुर मार्ग से गुजरते हैं एयरफोर्स के जवान, उनके साथ ही लोगों को परेशानी उठानी पड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। खासपुर गांव के रजबहे में कई माह बाद पानी आने से किसानों के चेहरे खिल गए थे, लेकिन अधिक पानी आने के कारण पटरी टूट गई। पटरी टूटने से किसानों की 150 बीघा फसल जलमग्न हो गई। वहीं पंद्रह मीटर सड़क भी पानी के तेज बहाव में बह गई। सड़क टूटने के कारण एयरफोर्स के जवानों के साथ ही लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने जल्द ही सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।
खासपुर गांव के पास से रजबहा गुजर रहा है। रजबहे में कई माह से पानी नहीं आ रहा था। शनिवार को रजबहे में पानी आया, लेकिन दो दिन से लगातार तेज बहाव के साथ पानी आने के कारण रजबहे की पटरी टूट गई। पटरी टूटने से 150 बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसान संजय गोस्वामी, विनोद, प्रमोद आदि ने बताया कि दो दिन से रजबहे में पानी आ रहा है। पानी को कम करने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

अधिक पानी आने के कारण पटरी टूट गई है। इससे अनिल आठ बीघा गन्ना, सरसो, किरणपाल की 40 बीघा गेहूं, सरसों व गन्ना, रामकुमार की छह बीघा गेहूं, गन्ना, बॉबी की छह बीघा गेहूं, सरसों, प्रीतम की 10 बीघा गेहूं व सरसों की फसल जलमग्न हो गई है। इससे किसानों का लाखों रुपये का नुकसान है। विभाग की लापरवाही के कारण ही किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने डीएम से शिकायत कर नष्ट फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- 15 मीटर सड़क बहने से लोग परेशान
खासपुर-मंसूरपुर मार्ग से ही एयरफोर्स के जवान एयरफोर्स स्टेशन चांदीनगर जाते हैं। सड़क बहने के कारण एयरफोर्स के जवानों को आने जाने में काफी परेशानी हुई। उन्हें काफी मशक्कत करने के बाद यहां से गुजरना पड़ा। इतना ही क्षेत्र के लोगों को भी परेशानी हुई। बाद में जेसीबी मशीन से सड़क को सही किया गया और पटरी पर मिट्टी डालकर पानी रोका गया।


-- वर्जन
- रजबहे में अधिक पानी के कारण टूटी सड़क को सही कराया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों को भेजा जाएगा। पानी को कम करवा दिया गया है। - रजनीश कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग

रजबहे के पानी से खासपुर-मंसूरपुर मार्ग पर टूटी सड़क व खड़े लोग: संवाद

रजबहे के पानी से खासपुर-मंसूरपुर मार्ग पर टूटी सड़क व खड़े लोग: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed