{"_id":"6181684913ada028016f374a","slug":"15-baghpat-news-mrt5633906172","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद कार्यालय प्रभारी की मौत के बाद सर्वे में 15 बुखार के मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद कार्यालय प्रभारी की मौत के बाद सर्वे में 15 बुखार के मरीज मिले
विज्ञापन
बागपत की गली नम्बर तीन में सर्वे करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोर्ट रोड गली नंबर तीन में घर-घर जाकर सर्वे किया
दोनों लोगों की प्रारंभिक जांच में हुई डेंगू की पुष्टि, सैंपल जांच के लिए भेजे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रालोद कार्यालय प्रभारी अनिरुद्ध शर्मा की मौत मल्टी ऑर्गन डिस्फंक्शन और प्लेटलेट कम होने के कारण हुई थी। उसकी एनएस-वन रिपोर्ट में डेेगू की भी पुष्टि हुई थी। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोर्ट रोड गली नंबर तीन में घर-घर जाकर सर्वे किया। सर्वे में 15 लोगों में बुखार और दो लोगों में एनएस-वन में डेंगू की पुष्टि हुई। दोनों लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूज ने बताया कि मंगलवार को अर्बन हेल्थ इंचार्ज डॉ आदित्य अग्रवाल, डॉक्टर श्रवण गोस्वामी, एएनएम और आंगनबाड़ी की टीम ने नगर में सर्वे अभियान चलाकर लोगों की जांच की। मृतक अनिरुद्ध शर्मा की मौत मल्टी ऑर्गन डिस्फंक्शन और प्लेटलेट कम से हुई थी। मृतक की प्रारंभिक जांच में डेंगू की भी पुष्टि हुई थी। मंगलवार को नगर में बीमारी से बचाव के लिए नगर पालिका की ओर से फॉगिंग और एंटीलार्वा का छिड़काव कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर बुखार के मरीजों का सर्वे किया। टीम ने 45 मरीज की जांच की, इनमें से 15 मरीजों में बुखार की पुष्टि हुई। प्रारंभिक जांच में दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके अलावा नगर के गायत्री पुरम में 19 साल के युवक की मृत्यु उसके परिजनों ने स्वाभाविक बताई।