{"_id":"5c86b71dbdec2214130e571c","slug":"141552332573-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को 34 लोगों को मुचलका पाबंद किया। पुलिस अधीक्षक ने बड़ौत क्षेत्र में मतदान केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बड़ौत में वीर स्मारक इंटर कॉलेज, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बावली गांव में चौपाल गोपी पट्टी, हरिजन चौपाल मोहल्ला पट्टी, प्राथमिक विद्यालय रूस्तमपुर, प्राथमिक विद्यालय नंबर एक महावतपुर में मतदान केंद्रों पर भ्रमण किया। उन्होंने केंद्रों पर भौगोलिक स्थिति एवं निर्वाचन संबंधी की जाने वाली व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी। सोमवार को पुलिस ने 34 लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की। अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर 385 लीटर देसी शराब पकड़ी। चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सात वारंटियों व चार वांछितों को पकड़ा। एसपी ने बताया कि सभी सीओ को अपने सर्किल में मतदान केंद्रों पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए । लोकसभा चुनाव को शांति पूर्वक कराने के लिए पुलिस ने ठोस कार्य योजना तैयार की है। बाहर से आने वाली फोर्स के रुकने की व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही है। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। शस्त्र लाइसेंस धारक जल्द से जल्दी संबंधित थानों में हथियार जमा कर दें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी बर्दास्त नहीं की जाएगी।