फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तीन साल से जमे पुलिस अधिकारी व कर्मचारी होंगे जिले से आउट

तीन साल से जमे पुलिस अधिकारी व कर्मचारी होंगे जिले से आउट

Thu, 14 Feb 2019 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
तीन साल से जमे पुलिस अधिकारी व कर्मचारी होंगे जिले से आउट
बागपत। लोकसभा चुनाव से पहले जिले में तीन साल से जमे पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के दूसरे जनपदों में तबादले किए जाएंगे। एसपी ने शासन के निर्देश पर पुलिसकर्मियों की सूची तैयार कराई है। दरोगाओं के भी सर्किल भी बदले जाएंगे।
विज्ञापन

एसपी ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची तैयार कराई गई है। जनपद मेें 1300 पुलिसकर्मी तैनात हैं। इनमें 20 इंस्पेक्टर, 201 दरोगा, 324 मुख्य आरक्षी व 653 आरक्षी शामिल हैं। इनमें से दो इंस्पेक्टर, 102 दरोगा, 93 आरक्षी, 10 मुख्य आरक्षी एवं दो चालकों के तबादले दूसरे जनपदों में किए जाएंगे। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए शासन से निर्देश जारी हुए हैं। जो पुलिसकर्मी 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद से थानों में तैनात है, उनके भी सर्किल बदले जाएंगे। तीन साल से जमे पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को दूसरे जनपद में तैनात किया जाएगा। थानों में चुनाव रजिस्टर तैयार कराए हैं। कई थाना प्रभारियों को भी इधर-उधर किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस की टोटा, कैसे होगी सुरक्षा
बागपत। जिले में पहले से ही पुलिस का टोटा है। 14 लाख की आबादी की सुरक्षा का जिम्मा 1300 पुलिसकर्मियों पर है। इनमें से भी 209 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले कर दिए। ऐसे में पुलिस की और कमी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed