फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विद्यार्थियों ने मलकपुर मिल का दौरा कर जानकारी जुटाई

विद्यार्थियों ने मलकपुर मिल का दौरा कर जानकारी जुटाई

Wed, 13 Feb 2019 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने मलकपुर मिल का दौरा कर जानकारी जुटाई
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कुमकुम मोदी के छात्र छात्राओं का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को मलकपुर चीनी पहुंचा। इस दौरान उन्होंने मिल की तकनीकी प्रक्रिया को देखा और समझा।
मंगलवार को प्रधानाचार्य अजय शर्मा के नेतृत्व में 15 छात्र छात्राओं का एक प्रतिनिधि मंडल मलकपुर चीनी मिल में पहुंचा। मिल मेें विद्यार्थियों ने मिल में आधुनिक मशीनों को देखा और उनकी कार्य प्रणाली की जानकारी प्राप्त की। तकनीकी इंजीनियरों ने बताया कि मिल के पॉवर प्लांट से अलग-अलग 12-12 मेगावॉट बिजली बनाई जाती है। इसमें से 9 मेगावॉट मिल को चलने में प्रयोग की जाती है और शेष बिजली जनपद के गांवों में सप्लाई कर दी जाती है। बताया कि मिल में अत्याधुनिक मशीनें है, इनकी सहायता से चीनी का उत्पादन किया जाता है। इसके बाद छात्राओं ने स्कूल पहुंचकर अन्य छात्र-छात्राओं से अपना अनुभव साझा किया। प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के भ्रमण से छात्रों के ज्ञान में वृद्धि होती है। इसमें काजल, आरती, आंचल, वर्षा, अंजलि, छवि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed