फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   परशुराम मंदिर में 110 फुट ऊंचाई पर लगा सूर्यचक्र

परशुराम मंदिर में 110 फुट ऊंचाई पर लगा सूर्यचक्र

Tue, 12 Feb 2019 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
परशुराम मंदिर में 110 फुट ऊंचाई पर लगा सूर्यचक्र
अमीनगर सराय (बागपत)। पुरा गांव स्थित भगवान परशुराम खेड़ा पर नवनिर्मित भगवान परशुराम के मंदिर में सोमवार की दोपहर 110 फुट ऊंचाई पर सूर्य चक्र लगाया गया। खेड़ा के आसपास के गणमान्य लोग भी पूजन में पहुंचे।
विज्ञापन

सिद्धपीठ प्राचीन परशु रामेश्वर महादेव मंदिर से केवल 500 मीटर की दूरी पर स्थित परशुराम खेड़ा पर पिछले काफी दिनों से मंदिर निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार ने भी राशि आवंटित की। मंदिर निर्माण में सोमवार दोपहर मंदिर के ऊपरी हिस्से पर लगने वाले सूर्यचक्र की विधिवत पूजा अर्चना की। इसमें मुख्य यजमान सत्यप्रकाश शर्मा और सूर्यकांत शर्मा ने पूजन कराया। तत्पश्चात सूर्यचक्र को मंदिर की चोटी पर स्थापित किया । मंदिर प्रांगण में सभा की। इसमें श्रद्धालुओं ने मंदिर को ओर अच्छा बनाने के सुझाव दिए। सरकार के प्रयास की सराहना की। मंदिर के मुख्य महंत सूरजमुनि महाराज ने कहा कि मंदिर में सरकार की दी हुई राशि से शौचालयों और स्नान घर बनने का कार्य पूर्ण हो गया है। परिसर में 25 सोलर लाइट भी लगाई जा चुकी है। चारदीवारी का कार्य शेष है, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह की धर्मपत्नी अलका तोमर के लिए मंदिर के लिए ओर अनुदान बढ़ाने का आश्वासन दिया। इसमें देवमुनि महाराज, सुखदेव मुनि, सुधीर कांत शर्मा, बीडी शर्मा, शिवमोहन, चिन्मय, रविदत्त, अजय, जितेंद्र, अमित, अनुज, मूलचंद, सरोज, देशपाल, जगबीर यादव, शिवदत्त, शिवकुमार, नौराज, तेजपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed