{"_id":"5c5894abbdec2273783028bf","slug":"141549309099-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बाइक रैली निकालेंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बाइक रैली निकालेंगे कर्मचारी
विज्ञापन
आज बाइक रैली निकालेंगे कर्मचारी
बागपत। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी-पुरानी पेंशन बहाली मंच की ओर से बाइक रैली निकाली जाएगी। वहीं छह फरवरी से कलक्टे्रट में कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन करेंगे। मांग नहीं मानी तो हड़ताल शुरू हो जाएगी।
खंड विकास कार्यालय बागपत में कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी-पुरानी पेंशन बहाली मंच की बैठक हुई। मंच के जिला संयोजक प्रमोद कुमार ने बताया कि पुरानी पेंशन के लिए सरकार के सभी वादे खोखले साबित हुए हैं। मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मंगलवार को बागपत ब्लॉक से बाइक रैली निकाली जाएगी। यह शहर के विभिन्न विभागों के सामने से होते हुए एआरटीओ कार्यालय पहुंचेंगी। वहां से कलक्ट्रेट में इसका समापन होगा। उन्होंने बताया कि छह फरवरी से कार्य बहिष्कार कर हड़ताल की जाएगी, जो 12 फरवरी तक चलेगी। विवेक शर्मा, योगेंद्र यादव, विपिन त्यागी, यज्ञदत्त शर्मा, राजकुमार शर्मा, विकास मलिक, कुलवीर ढाका, संजीव तोमर, दीपक धनकड़, जोनी चौधरी, कृष्ण तोमर, राजकुमार, मनीष, प्रेम कुमार अभिषेक बालियान, विचित्रवीर, रवि कुमार, उपदेश, ऋषिपाल शर्मा, देवेंद्र, जितेंद्र गुप्ता, सतीश, सुनील शास्त्री, संजीव, मोहम्मद इमरान, केसी शर्मा मौजूद रहे।