{"_id":"5c16a324bdec2255ce1debbd","slug":"141544987428-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में किडनी पर रिसर्च के लिए डॉ ताहिर को 11.5 करोड़ की स्कॉलरशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका में किडनी पर रिसर्च के लिए डॉ ताहिर को 11.5 करोड़ की स्कॉलरशिप
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। अशरफाबाद थल में जन्में डॉ. ताहिर हुसैन को किडनी की चोट पर रिसर्च के लिए अमेरिका सरकार ने 11.5 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप दी है। वह टेक्सास की यूनिवर्सिटी ऑफ हॉस्टन में प्रोफेसर हैं। गांव के प्राइमरी स्कूल से निकलकर अमेरिका तक शिक्षा के दम पर डंका बजाने वाले डॉ. ताहिर हुसैन की कामयाबी पर गांव में खुशी है। ग्रामीणों का कहना है कि युवाओं को उनकी मेहनत और कामयाबी से प्रेरणा लेनी चाहिए।
अशरफाबाद निवासी समरूदीन के बेटे डॉ. ताहिर हुसैन की शुरूआती शिक्षा गांव के ही प्राइमरी स्कूल में हुई। दसवीं की पढ़ाई असारा गांव के मुस्लिम इंटर कॉलेज से की। इसके बाद वह पढ़ाई के लिए जोधपुर में अपने बड़े भाई के पास चले गए और वहीं से 12वीं उत्तीर्ण की। वर्ष 1976 में अलीगढ़ मुसलिम यूनिवर्सिटी से बीएससी (रसायन शास्त्र) और एमएससी बायो केमेस्ट्री से उत्तीर्ण की। बायो केमेस्ट्री विषय से ही डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की। वर्ष 1989 में वह अमेरिका में चले गए और वर्तमान समय में वह टेक्सास की यूनिवर्सिटी ऑफ हॉस्टन में प्रोफेसर हैं। युवा उत्थान ट्रस्ट अशरफाबाद थल के अध्यक्ष सलीम चौधरी ने बताया कि अमेरिकी सरकार ने उन्हें किडनी पर रिसर्च के लिए 11.5 करोड़ की स्कॉलरशिप दी दी है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ अमेरिका ने उन्हें किडनी की इंजरी और उसके निदान विषय पर रिसर्च के लिए यह स्कॉलरशिप दी।
सर्च और सेवा के लिए सम्मान
बागपत। डॉ. ताहिर हुसैन को शिक्षा, रिसर्च और सेवा के लिए यूनिवर्सिटी में कई सम्मान मिल चुके हैं। मेडिकल की पढ़ाई में उनके कई चैप्टर पढ़ाए जा रहे हैं। अमेरिका में उन्होंने दर्जभर से अधिक छात्रों को पीएचडी कराई है।